आईपीएल 2023 से पहले Mini IPL खेला जाएगा. यह भारत में नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका में होगा. दरअसल, आईपीएल की तर्ज क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टी20 लीग लॉन्च की. इसे Mini IPL इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाली 6 टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों ने ही खरीदा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली सभी 6 टीमों का मालिकाना हक हासिल किया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल जनवरी में होने की संभावना है.

Mini IPL – किसने कौन सी टीम ख़रीदा
चेन्नई सुपर किंग्स ने अनौपचारिक नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाई है और उन्हें जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी मिली है। मुंबई इंडियंस ने केपटाउन टीम, जबकि सन टीवी ग्रुप जो सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक हैं,को पोर्ट एलिजाबेथ फ्रेंचाइजी मिली है। लखनऊ के संजीव गोयनका ने डरबन की टीम को चुना है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल टीम को खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रिटोरिया रहेगी। जल्द ही साउथ अफ्रीका बोर्ड नए मालिकों की औपचारिक घोषणा करेगा।
CSA T20 लीग में IPL की किस टीम को कौन सा शहर मिला:
मुंबई इंडियंस- केप टाउन
चेन्नई सुपर किंग्स- जोहान्सबर्ग
दिल्ली कैपिटल्स- प्रीटोरिया
लखनऊ सुपर जायंट्स- डरबन
सनराइजर्स हैदराबाद- पोर्ट एलिजाबेथ
राजस्थान रॉयल्स- पार्ल
ग्रीम स्मिथ बने इस t20 लीग के कमिश्नर
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ इस लीग के कमिश्नर होंगे। यह पहला मौका है जब एक क्रिकेटर ही किसी टी-20 फ्रेंचाइजी लीग को लीड करेगा। इस लीग को शुरू करने का आइडिया IPL के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुंदर रमन का है।
इस टीम ने लगाई सबसे बड़ी बोली

टूर्नामेंट की टीमें खरीदने के लिए बोली लगाने की समय सीमा शुरू में 11 जुलाई थी, जिसे बाद में 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। टीम के निवेशकों को उनकी सफल बोलियों के बारे में सूचित कर दिया गया है। मुंबई और चेन्नई ने सबसे बड़ी बोली लगाई है, जो 250 करोड़ रुपए के करीब है। IPL मॉडल की तरह प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 10 साल के लिए फ्रेंचाइजी शुल्क का 10 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।
IPL को मिली 2.5 महीने की विंडो, BCCI के प्लान को ICC ने दी हरी झंडी
[…] […]
[…] […]