IPL 2024 में 17 साल के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को करोड़ों में ख़रीदा जायेगा

0
mafasa
ipl 2024 mafasa

IPL 2024 ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के सिर्फ 17 साल के पेसर क्वेना मफाका पर टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अंडर-19 और डोमेस्टिक लेवल पर बल्लेबाजों की हवा खराब करते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि आईपीएल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी फ्रेंचाइजियां इस खिलाड़ी के लिए खजाना खोल सकती हैं।

बेहद खतरनाक हैं क्वेना मफाका

साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम का हिस्सा यह खिलाड़ी सिर्फ उम्र में ही छोटा है। 17 वर्ष की उम्र में भी उनके पास काफ पेस है और स्विंग से भी खतरनाक हैं। लंबे कद के मफाका अगर IPL 2024 में कोहराम मचाते नजर आएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

IPL 2024 में होने वाली नीलामी के सबसे काम उम्र के खिलाडी

मफाका के बारे में हर कोई जानना चाहता है। उनका नाम ऑक्शन की लिस्ट में आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वह IPL 2024 ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। मफाका 17 साल की अभी है।

ipl 2024 mafasa

KKR लगा सकती है बड़ी बोली

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई सारे गेंदबाज को नीलामी से पहले बाहर किया है और अब आईपीएल की नीलामी में KKR को कई सारे खिलाडियों को खरीदना है और तेज़ गेंदबाजी की कमी को पूरा करने के लिए KKR की टीम क्वेना मफाका को खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है।

क्वेना मफाका के लिए इसलिए ऑक्शन में लगेगी होड़

IPL 2024 Mafasa

मफाका सिर्फ 17 साल के हैं। लंबी रेस का घोड़ा होने के साथ ही बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होना एक अलग ही यूएसपी है। उनकी बॉडी लैंग्वेज काफी हद तक साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर कागिसो रबाडा की तरह है। मफाका बैटिंग भी कर सकते हैं। पेपर पर हालांकि उनका रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं है, लेकिन फ्रेंचाइजियों के पास रिकॉर्ड टेबल के अतिरिक्त जानकारी भी होगी।

IPL 2023 में ये 3 खतरनाक खिलाडी KKR को बनाएंगे चैंपियन

0 thoughts on “IPL 2024 में 17 साल के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को करोड़ों में ख़रीदा जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *