IPL 2022 – Pat Cummins जुड़े KKR टीम से, MI के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

0
Pat Cummins
Pat Cummins
Pat Cummins

IPL 2022 – इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आयोजन शुरू हो गया है। कई बड़े खिलाड़ी अभी अपनी टीम के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं है। कुछ अभी भारत नहीं पहुंचे हैं, तो कुछ पहुंच गए हैं लेकिन क्वारंटाइन अवधि में हैं। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) मुंबई पहुंच गए हैं। वह पाकिस्तान सीरीज के बाद अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे, और अब शुक्रवार को यानी की आज आईपीएल के लिए भारत पहुँच चुके हैं। Pat Cummins के पहुंचने की जानकारी KKR टीम ने अपने Twitter अकाउंट पे दी है। चलिए जानते हैं पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के किस मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होने को उपलब्ध हो जाएंगे।

Pat Cummins का Quarantine

Pat Cummins को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 करोड़ 25 लाख रूपये में ख़रीदा है, हालांकि उन्हें पहले मिलने वाली आईपीएल राशि से ये बहुत कम है। पहले उन्हें आईपीएल के लिए साढ़े 15 करोड़ रूपये KKR टीम देती थी। Pat Cummins एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने को तैयार हैं। पैट कमिंस शुक्रवार को भारत पहुंचे और अपना क्वारंटाइन शुरू कर दिया है। आपको बता दे की पैट कमिंस का क्वारंटाइन 4 अप्रैल तक तक खत्म हो जाएगा।

Pat Cummins कब खेलेंगे पहला मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को पंजाब किंग्स के साथ मैच खेलना है, इसके बाद टीम का अगला मैच 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ है। पैट कम्मिंस का Quarantine 4 अप्रैल की समाप्त हो जायेगा जिसका मतलब है की कमिंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच के लिए प्लेइंग 11 में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Pat Cummins

अब दोस्तों ये देखना दिलचस्प होगा की क्या क्वारंटाइन समाप्त करने के बाद पैट कम्मिंस को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं क्यूंकि Tim Southee ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी ऐसे में वो अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और पैट कम्मिंस का प्लेइंग 11 में शामिल होना मुश्किल है।

Novel Hisar e Ana chapter 22 part 2 by Elif Rose new novel in hindi

0 thoughts on “IPL 2022 – Pat Cummins जुड़े KKR टीम से, MI के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *