IPL 2022 से पहले KKR और MI के लिए ख़ुशी की खबर

0
IPL2022

IPL 2022 की तैयारी तेज हो गई है, सभी टीमें मेगा ऑक्शन के बाद टीम संतुलित करने में जुट गई हैं. मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर दिल खोल कर पैसा लुटाया है। आईपीएल 2022 के लिए दसो टीमों ने 203 खिलाड़ियों को खरीदा. मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में सभी टीमों ने कुल 5 अरब 49 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और केकेआर (KKR) की टीम सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) और वेंकटेश अय्यर (Venktesh Iyer) को प्रदर्शन को देखकर काफी खुश हुई होगी।

IPL 2022
IPL 2022

IPL 2022 के लिए हुए Retain

IPL 2022 Suryakumar Yadav
IPL 2022

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और केकेआर (KKR) ने सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) और वेंकटेश अय्यर (Venktesh Iyer) को IPL 2022 के लिए रिटेन किया है. अब दोनों टीमें इन दोनों खिलाड़ियों के रिटेन करने के फैसले से काफी खुश हुई होगी. क्योंकि वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया (Team India) ने जीत दर्ज करते हुए वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया है।

WI के खिलाफ Yadav और Venkatesh Iyer का शानदार प्रदर्शन

IPL 2022 Venkatesh Iyer

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 31 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 7 छक्का 1 चौका देखने को मिला. वहीं वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली. इस दौरान वेंकटेश अय्यर के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के देखने को मिले।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आईपीएल करियर (IPL Career) की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के 115 मुकाबलों में 2341 रन बनाए हैं. आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार ने 14 मैचों की 14 पारियों में 317 रन बनाए थे. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है।

तो दोस्तों आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले Surya Kumar Yadav और Venkatesh Iyer ने WI के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है और इनके इसी प्रदर्शन को देखकर इनकी आईपीएल टीम KKR और MI खाफी खुश हो रही होंगी क्यूंकि अबसे करीब 1 महीने के बाद आईपीएल 2022 की शुरुआत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *