IPL 2023 – आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 17 सितंबर शनिवार को एक बड़ी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। आईपीएल 2022 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज Shubman Gill ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में कई मौकों पर अच्छी शुरुआत देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस सीजन में 400 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि, इस मामले में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गुजरात टाइटंस ने Twitter पे दी जानकारी
गुजरात टाइटंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। ट्वीट में फ्रेंचाइजी ने Shubman Gill को टैग करते हुए लिखा,”आपका यह सफर यादगाद रहा है। आपको आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को आईपीएल 2022 से पहले प्री ऑक्शन में हार्दिक पांड्या और राशिद खान के साथ 8 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था। गिल ने भी फ्रेंचाइजी के इस ट्वीट को रिट्वीट किया और साथ ही इस पर हार्ट इमोजी के साथ रिप्लाई भी किया है।
IPL 2022 में Shubman Gill का शानदार प्रदर्शन

Shubman Gill ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और चार अर्धशतक भी लगाए थे। उन्होंने हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाते हुए 16 मैचों में 483 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 96 नाबाद था और सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 132.33 और औसत 34.50 का रहा था। उस सीजन इतने शानदार प्रदर्शन के बाद अचानक उनका यह फैसला हैरानी भरा था। अब देखना होगा कि गिल का अगला कदम क्या होगा, लेकिन यह निश्चित है कि अगर वह इस खास ऑफर को ठुकरा रहे हैं तो निश्चित ही वह किसी बड़ी जिम्मेदारी को अगले सीजन में संभाल सकते हैं।
Prithvi Shaw लौटे फॉर्म में जमा दी सेंचुरी, खेली ताबड़तोड़ शानदार पारी
KKR के Venkatesh Iyer बुरी तरह हुए घायल, गेंदबाज ने सर पे मारी गेंद
[…] Shubman Gill ने छोड़ा Gujarat Titans का साथ, फ्रेंचाइजी … […]