• Fri. Mar 24th, 2023

Hindustan Hindi News

Bollywood, Hollywood, Cricket, IPL, Politics and all kind of Hindi News Across Country

क्या IPL 2020 में KKR की तरफ से खेलेंगे Kamlesh Nagarkoti

Byadmin

Oct 4, 2019

भारत को अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज Kamlesh Nagarkoti को IPL 2018 की मेगा नीलामी में Shahrukh Khan की मालिकाना हक वाली टीम KKR ने 3 करोड़ 20 लाख की भारी-भरकम कीमत अदा कर खरीद लिया था। लेकिन चोट लगने के कारण Kamlesh Nagarkoti एक भी मैच नहीं खेल पाए और IPL 2018 से बाहर हो गए।

इसके बाद यह माना जा रहा था कि IPL 2019 की नीलामी पर KKR टीम उनको रिलीज कर देगी, लेकिन कोलकाता ने Kamlesh पर भरोसा जताया और IPL 2019 के लिए इनको फिर से Retain किया, लेकिन 1 साल के लंबे अंतराल के बाद भी Kamlesh Nagarkoti की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई और IPL 2019 में उनको एक बार फिर से बाहर होना पड़ा। लेकिन दोस्तों कमलेश नगरकोटी के फैंस के लिए एक बहुत खुशी की खबर है। उभरते हुए तेज़ गेंदबाज चोट के बाद IPL की टीम में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि उनको November में Bangladesh में होने वाले Emerging Asia Cup के लिए टीम में शामिल किया गया है।

चोट के कारण 19 महीने तक Kamlesh को मैदान से दूर होना पड़ा था। अब वह ठीक हो गए हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या IPL 2020 के लिए KKR की टीम Kamlesh Nagarkoti को एक बार फिर से Retain करेगी, और क्या वह 2020 में KKR टीम के साथ खेल पाएंगे?

दोस्तों आपको बता दें कि IPL 2020 के लिए कोलकाता की टीम उन्हें एक ही शर्त पर रिटेल कर सकती है और वह है उनकी फार्म, जी हां करीब 19 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद वह कैसा प्रदर्शन करते हैं इस पर सबकी निगाहें होंगी। Kamlesh अगर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो KKR टीम उन्हें ज़रूर से रिटेल करेगी। और अगर उनका प्रदर्शन खराब रहता है तो KKR की टीम उन्हें रिलीज़ भी कर सकती है। Kamlesh Nagarkoti को अगर KKR टीम में बने रहना है तो बांग्लादेश में होने वाले Emerging Asia Cup में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 में भी उन्हें शानदार प्रदर्शन करना होगा। तभी KKR टीम उन्हें Retain करेगी और IPL 2020 में KKR की टीम की तरफ से Kamlesh Nagarkoti खेल पाएंगे। दोस्तों इस बारे में आपको क्या लगता है, आप हमें कमेंट करके जवाब जरूर दें।

6 thoughts on “क्या IPL 2020 में KKR की तरफ से खेलेंगे Kamlesh Nagarkoti”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *